महावन: यमुना किनारे मिला अज्ञात किशोर का शव, पहचान में जुटी महावन पुलिस
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यमुना किनारे एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने यमुना में शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना महावन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया टीम जाच मै जुटी है