सागर नगर: बांदरी थाना के इमलिया विवाद में पीड़ित पक्ष पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ब्राह्मण समाज और अन्य समाज ने किया समर्थन
बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में हुए विवाद के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बीते दिनों हुए इस विवाद को लेकर शुक्रवार को 3 बजे सागर ब्राह्मण समाज और अन्य समाज ने मिल कर संयुक्त रूप से पीड़ित चौबे परिवार के समर्थन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।