जगदलपुर: जगदलपुर में संचालित 18 कोचिंग संस्थानों का जिला फायर अधिकारी ने किया निरीक्षण, दी समझाइश
शनिवार को जिला फायर अधिकारी ने अपनी टीम के साथ शहर में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोचिंग संस्थानों में अग्नि दुर्घटना से बचने के पर्याप्त उपाय और उपकरण नहीं मिलने पर संचालकों को तत्काल फायर एक्सटिंग्युशर सहित अग्नि दुर्घटना से बचने के आवश्यक उपकरण रखने की हिदायत दी।