अतर्रा: प्रेम प्रसंग में कथित प्रेमी द्वारा परेशान किए जाने से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Atarra, Banda | May 19, 2026 प्रेम प्रसंग में कथित प्रेमी द्वारा परेशान किए जाने से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार भोर में कमरे के अंदर किशोरी को फंदे पर लटकता देख चाची ने चीख-पुकार मचाई। मौके पर पहुंचे स्वजन ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।