*शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशीपुरी की जर्जर हालत - भवन की पट्टी टूटी, मरीज बाल-बाल बचे,
छीतर मल गेंगट ने विधायक व प्रशासन से मरम्मत की मांग की !
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, काशीपुरी की हालत जर्जर हो चुकी है। मरीजों की जान खतरे में आज भवन की छत की पट्टी टूट कर पर्ची लेने वाली विंडो के ऊपर गिरी, जिससे नीचे खड़े मरीजों वाली पट्टी भी टूट गई। गनीमत रही कि मरीज बाल-बाल बच गए।
जहां छत टूटी है वहां हमेशा मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है, जिसमें महिलाएं और बच्चों की संख्या अधिक रहती है। अगर समय पर मरम्मत नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
समाजसेवक छीतर मल गेंगट ने भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी व प्रशासनिक अधिकारियों से अति शीघ्र भवन की मरम्मत करवाने की मांग की है और मरीजों को राहत प्रदान करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यह गरीबों का अस्पताल है, यहां रोज सैकड़ों मरीज आते हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर मरम्मत करवानी चाहिए !