बानसूर: बानसूर में सफाई हड़ताल से हालात बिगड़े, कचरे के ढेर से बढ़ी परेशानी
Bansur, Alwar | May 2, 2026 बानसूर। नगरपालिका क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले पांच दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य बाजारों से लेकर मोहल्लों और गलियों तक कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। सड़कों पर जमा कचरे से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।