रानीगंज: रानीगंज की पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान
ग्रामीणों की समस्याओं और जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए रानीगंज प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्रामीण सीधे संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें आवेदन के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे।