लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ के जावली में कलेक्टर ने 220 केवी जीएसएस का किया निरीक्षण
लक्ष्मणगढ़ के जावली में 220 केवी जीएसएस का कलेक्टर ने किया निरीक्षण जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के ग्राम जावली में निर्माणाधीन 220 केवी जीएसएस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।