▪️दिनांक 24.05.2026 को थाना बर्रा पर युवती के अपहरण संबंधी मु0अ0सं0 172/2026 पंजीकृत हुआ, जिसमें विवेक पटेल एवं देवकांत उत्तम पर आशंका व्यक्त की गई थी।
▪️एफआईआर के बाद दोनों नामजद अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान षड़यन्त्र के तहत विवेक पटेल द्वारा स्वयं को गोली मारकर घायल किए जाने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद उससे पूछताछ हेतु पुलिस निगरानी रखी गई।
▪️पूछताछ में विवेक पटेल ने बताया कि उसने देवकांत उत्तम के साथ मिलकर युवती की हत्या कर शव को बुलंदशहर जनपद के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में फेंक दिया था। जांच में पता चला कि थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था, जिसका पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया था, किन्तु शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो सकी थी।
▪️दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त वाहन की जानकारी प्राप्त हो चुकी है तथा उसकी बरामदगी के प्रयास जारी हैं। थाना बर्रा पुलिस टीम वर्तमान में थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर में मौजूद है। मृतका के परिजनों को शव की पहचान हेतु भेजा गया है।
▪️प्रकरण के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी।
@Uppolice @dgpup @dcpskanpur