आगरा में मूर्तियों से छेड़छाड़ पर भड़के लोग, भीड़ ने 2 युवकों को पकड़ा, थाने पर काटा बवाल
आगरा के एत्माद्दौला (कछपुरा) में उस वक्त तनाव फैल गया, जब मंदिर की मूर्तियों से छेड़छाड़ करते दो युवकों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि आरोपियों को पुलिस को सौंपने के बाद भी थाने पर घंटों भारी हंगामा चला। पुलिस ने तुरंत हालात संभालते हुए दोनों पर गंभीर धाराओं में FIR ठोक दी है। इस पूरी घटना का वीडियो भी अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#AgraBreaking #AgraPolice #EtmadDdaula #ChambalTimes #AgraNews