स्टॉप डायरिया कैंपेन 2026: डिंडौरी में जल शुद्धिकरण अभियान तेज, ग्रामीणों को सिखाया जल परीक्षण और क्लोरीनेशन
डिंडौरी में वर्षाकाल के दौरान जलजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मार्गदर्शन में संचालित 'स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026' के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के साथ जल शुद्धिकरण की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अभियान के तहत 17 जुलाई 2026 को विकासखंड डिंडौरी के ग्राम बूढ़न तथा ग्राम पंचायत कैलवारा के ग्राम मुड़की में विभागीय टीम ने ग्रामीणों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता जांचने, क्लोरीनेशन की प्रक्रिया समझाने तथा जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की जानकारी दी। साथ ही जल शुद्धिकरण के लिए जर्मेक्स (सोडियम हाइपोक्लोराइट) का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपयंत्री सुश्री विभा वैद्य, विकासखंड समन्वयक श्री रामनारायण गौतम एवं आईएसए-पीएमयू के प्रकाश चौहान ने ग्रामीणों को डायरिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने नियमित रूप से जल परीक्षण करने, जांच रिपोर्ट तैयार करने तथा कुओं एवं अन्य पेयजल स्रोतों में निर्धारित मात्रा में क्लोरीनयुक्त दवा का उपयोग करने की सलाह दी।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत को फील्ड टेस्ट किट तथा जल शुद्धिकरण के लिए जर्मेक्स निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीण स्वयं अपने स्तर पर पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित कर जलजनित बीमारियों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
#HALCHAL24NEWS #Dindori #StopDiarrhoeaCampaign2026 #SafeDrinkingWater #PHEDepartment #PublicHealth #WaterSafety #CleanWater #JalJeevanMission #MonsoonAlert #HealthAwareness #RuralDevelopment #MadhyaPradesh #BreakingNews #TrendingNews #डिंडौरी #स्वच्छपेयजल #स्टॉपडायरियाकैंपेन #लोकस्वास्थ्ययांत्रिकी #जलजनितबीमारी #क्लोरीनेशन #जलपरीक्षण #मध्यप्रदेश #जनजागरूकता #स्वस्थभारत