छतरपुर नगर: जटाशंकर से बैंक का काम कर लौट रहे युवक की कार गहरवार गांव के पास कुएं में गिरी, मौत
ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास हुए हादसे में 22-23 वर्षीय राकेश अहिरवार की मौत हो गई। परिजन के अनुसार राकेश बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे बैंक के काम से नौगांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन साथियों के साथ चार पहिया वाहन से ईशानगर-जटाशंकर की ओर चला गया। वापसी के दौरान कार सड़क किनारे कुएं में जा गिरी। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे।