दमयंती नगर: दमोह में रावण दहन की तैयारियां पूरी, JCB से खड़ा हुआ 51 फीट का पुतला, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने लिया जायजा
दमोह के तहसील ग्राउंड में नवमी पर होने वाले रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार शाम श्रीराम जी सेवा समिति ने जालौर के कलाकारों द्वारा तैयार 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले को जेसीबी की मदद से खड़ा कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राम-रावण युद्ध के बाद रात करीब 11 बजे पुतला दहन होगा