राजपुर: पब्लिक ऐप की खबर का बड़ा असर: महतारी वंदन KYC के नाम पर खाद घोटाले की जांच, 100 महिलाओं के नाम पर 800 बोरी खाद का आहरण
बलरामपुर जिले के ग्राम कुंदी कला में महतारी वंदन योजना की KYC के नाम पर महिलाओं का अंगूठा लगवाकर उनके नाम से खाद आहरण किए जाने के मामले में अब प्रशासन हरकत में आ गया है। पब्लिक ऐप की खबर के बाद कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में अधिकारियों की जांच टीम गांव पहुंची। शुरुआती जांच में करीब 100 महिलाओं के नाम पर लगभग 800 बोरी