कांडी: कांडी में लंगूर की अनोखी हरकत, सैलून के शीशे में दो घंटे तक खुद को निहारता रहा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Kandi, Garhwa | Aug 18, 2026 गढ़वा जिले के कांडी से एक बड़ा ही दिलचस्प और अनोखा मामला सामने आया है, जो आजकल इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां सोमवार को एक सैलून में अचानक एक लंगूर घुस आया। लंगूर को देखते ही घबराकर दुकानदार सैलून छोड़कर बाहर निकल गया और देखते ही देखते आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सैलून में घुसने के बाद लंगूर सीधे कुर्सी पर जा बैठा और सामने लगे शीशे में खुद को