अयोध्या: रौनाही पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा किया।
पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेन्द्र मौर्या (27) और भोला निषाद (23) के रूप में हुई।
दोनों आरोपी गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, पुलिस ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मुबारकगंज के पास लिंक रोड से दोनों को पकड़ा।
तस्करों के कब्जे से 24 गत्तों में 672 बोतल/शीशी बरामद हुई।
बरामद शराब की कुल मात्रा 314.97 लीटर बताई गई है।
शराब में रॉयल ग्रीन, ब्लेंडर्स प्राइड और सिग्नेचर समेत विभिन्न ब्रांड शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार में महंगे दामों पर बेचते थे, पुलिस ने शराब के साथ वैगनार कार नंबर MH31FE8306 भी बरामद की है।
वाहन के दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
#reelsviralシ #reelsvideoシ #reelsvideo #viralpost #viralreelsシ #viralreels #videos #facebookreels #fypシ Awadh News24 Ayodhya Police MYogiAdityanath