अयोध्या:बीकापुर में बसपा का प्रबुद्ध संवाद आयोजन
बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने बीकापुर विधानसभा में प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, कार्यक्रम में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक आचार्य शंखनाद करते नजर आए, जिससे आयोजन की शुरुआत धार्मिक माहौल में हुई।
विश्वनाथ पाल ने दावा किया कि प्रबुद्ध वर्ग के करीब 8 से 10 हजार लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
पाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग जितेंद्र सिंह बबलू को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में आए हैं, टिकट को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि घोषणा जल्द होगी और मायावती का आशीर्वाद मिलने के संकेत का उल्लेख किया, विश्वनाथ पाल ने कहा कि बाबा साहब का संविधान ईमानदारी से लागू होगा और संविधान में जो व्यवस्था है, उसे लागू किया जाएगा।
2027 में सरकार बनाने का दावा,
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 में पार्टी बड़ी संख्या में सीटें जीतकर 2007 के तर्ज पर सरकार बनाने का प्रयास करेगी।
#reelsviral #reelsvideoシ #reelsvideo #reelschallenge #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #videosvirales #ayodhya #elections #facebookreels #fypシ Jitendra K. Singh Durgesh Singh Surya Pratap Singh