गणेशोत्सव के पांचवें दिन बड़वानी के झंडा चौक स्थित ऐतिहासिक नाभि केंद्र 'बड़वानी धरोहर' में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। रॉकर डांस क्लास के कोरियोग्राफर राहुल निमाड़े की टीम ने नृत्य और अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया। 11 फीट ऊंची अष्टभुजा गणेश प्रतिमा के सामने प्रतिदिन रात 8 से 12 बजे तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में मैजिक शो, सीता स्वयंवर और कांतारा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniDharohar #RahulNimade #BarwaniUpdates