तुलसीपुर: पुलिस ने थाना क्षेत्र तुलसीपुर अंतर्गत महिलाओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के संबंध में किया जागरूक
सोमवार दोपहर 2 बजे तुलसीपुर क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के दृष्टिगत महिलाओं, बालिकाओं,छात्राओं को नारी सुरक्षा दल द्वारा सुरक्षा हेल्फलाइन नम्बरों के प्रति जागरुक किया गया। महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई अनजान व्यक्ति से सहायता व फोन कॉल ना रिसीव करने की बात बताई गई विषम परिस्थिति में पुलिस की सहायता लेने की बात कही गई।