पथरगामा: एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद सनातन बालू घाट से अवैध बालू परिवहन जारी
झारखंड सरकार द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू खनन और परिवहन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद पथरगामा थाना क्षेत्र के सनातन बालू घाट से अवैध बालू परिवहन जारी रहने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय दर्जनों ट्रैक्टरों के माध्यम से बालों की ढुलाई की जा रही है।