बिलासपुर: विधानसभा बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ, राज्यमंत्री औलख ने किया योग अभ्यास
रामपुर के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह 6 बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय और महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं भी विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को एक जन आंदोलन बना दिया है,