नदबई: नदबई के तीन कॉलेज में दोबारा एडमिशन शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून, 1 जुलाई से शुरू होंगी क्लास
नदबई के राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय अटारी में बी.ए. प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे विद्यार्थी जो पहले प्रवेश से वंचित रह गए थे, वे 21 जून तक hte. rajasthan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों का सत्यापन 22 जून तक किया जाएगा, जबकि 23 जून को प्रतीक्षा सूची जारी होगी।