हज़ारीबाग: हजारीबाग़ में उत्पाद विभाग ने करोंजवा जंगल से 16 पेटी विदेशी शराब ज़ब्त की
उत्पाद विभाग हजारीबाग को अवैध विदेशी शराब निर्माण को लेकर एक बड़ी सफलता मिली है. करोंजवा गांव के जंगल में अलग-अलग ब्रांड के कुल 16 पेटी विदेशी शराब सहित शराब निर्माण से संबंधित सामान को जप्त कर हज़ारीबाग़ उत्पाद विभाग लाया गया । उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर सुमितेश कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापामारी किया और विदेशी शराब को जप्त किया है।