जमुई: सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Apr 2, 2025 राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बुधवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएस द्वारा ऑक्सीजन प्लांट का बारीक से निरीक्षण करते हुये प्लांट आपरेटर को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।