जमुई: सिकंदरा में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए बनाई जा रही वैष्णो देवी की भव्य गुफा
Jamui, Jamui | Apr 2, 2025 10 अप्रैल से आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर सिकंदरा नगर क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान बहुआर नदी के तट पर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। महायज्ञ को भव्यता देने के लिए बुधवार की दोपहर 3 बजे वैष्णो देवी की दिव्य एवं काफी आकर्षक गुफा बनाई जा रही है। गुफा के अंदर आदि योगी भगवान शिव, मां वैष्णो देवी का स्वरूप बन रहा है।