हुज़ूर: NEET पेपर लीक मामले में एमपी नगर के कोचिंग सेंटर के बाहर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | May 12, 2026 NEET पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। एमपी नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए NTA चेयरमैन प्रवीण कुमार जोशी को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर सरकार और NTA के खिलाफ नारेबाजी की|