मंडला: जिला योजना भवन में टीएल की बैठक आयोजित, कलेक्टर ने विभागों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश
Mandla, Mandla | Apr 6, 2026 जिला योजना भवन में सोमवार को शाम 4 बजे आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जल जीवन मिशन सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित की जाए ।