किसान नेता संजू गुंदयाना ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनानगर जिले के सभी किसान साथियों से 23 जून को सुबह 9:30 बजे कन्हैया साहब चौक, यमुनानगर पहुंचने की अपील की गई है।
उन्होंने कहा कि फ्री ट्रेड डील से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में किसानों से भाग लेने का अनुरोध किया गया है। उनका कहना है कि किसानों से संबंधित मुद्दों पर एकजुट होकर अपनी बात रखने के लिए सभी साथियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण है।
#Yamunanagar #Kisan #FreeTradeDeal #Farmers #Protest Haryana