सीतापुर: मिश्रिख में घर में आग लगने से मां-बेटे की हुई मौत, दोनों के शवों का एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार
सीतापुर जनपद के मिश्रीख इलाके में रविवार को बिजली के तारों से घर के छप्पर में आग लग जाने से चपेट में आकर मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई थी शवों के पोस्टमार्टम के बाद दोनों के मृत शरीरों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया है दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।