पटना ग्रामीण: महावीर कैंसर संस्थान में पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण, किरण भी मौजूद
महावीर कैंसर संस्थान में गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल के प्रतिमा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनावरण किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहे।आचार्य स्व. किशोर कुणाल की 75वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को संस्थान परिसर में इस संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।