सागर नगर: डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल पहुंचे सागर, मोती नगर चौराहे पर विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्वागत
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार सुबह 11:15 सागर पहुंचे जहां मोती नगर चौराहा पर सागर विधायक शैलेंद्र जैन सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मकरोनिया में कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने निकल गए।