सागर नगर: गढ़ाकोटा में किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सुनार नदी को नर्मदा से जोड़ने की घोषणा की
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की योजना नदी जोड़ो अभियान के तहत केन बेतबा लिंक परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। अब जल्द ही बुंदेलखंड की सुनार नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार से मिलकर भी नदी जोड़ो अभियान प्रारंभ किया जाएगा।