सागर नगर: सागर: 14 साल के पोते ने दादा का मोबाइल लेकर PhonePe से ₹3.50 लाख दोस्तों को ट्रांसफर किए, पिता बेटे को लेकर पहुंचा थाने
एक पिता अपने 14 साल के बेटे को लेकर मोतीनगर थाने पहुंचा, और पुलिस को बताया कि मेरे बेटे ने अपने दादा का मोबाइल लेकर उनके फोन पे अकाउंट से अपने दोस्तों को लगभग 3.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। यह पैसे क्यों ट्रांसफर किए या नहीं बता रहा,उसके दोस्त भी यह पैसे वापस नहीं लौटा रहे है। फिलहाल मोती नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।