कुटुंबा: अनर्ब तूफान का शनिवार को भी रहेगा असर, रुक-रुककर होगी बारिश, धान की फसल के लिए मौसम अनुकूल
बंगाल की खाड़ी में बने मौसमीय सिस्टम और अनर्ब तूफान के प्रभाव से शनिवार को भी औरंगाबाद जिला समेत कुटुंबा में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।