मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में अवारा सांड के हमले से वृद्ध घायल, उन्हें सैफई रेफर किया गया
दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी गिरीश चंद्र पुत्र कलेक्टर सिंह अपने घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी वहाँ अवारा सांड ने हमला कर दिया। जिससे वृद्ध गभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई पैरामेडिकल कॉलेज में रैफर करने का काम किया है।