पटियाली: पटियाली के रतनपुर में भीषण आग, आधा दर्जन झोपड़ियां जल गईं, भैंस की हुई मौत
पटियाली तहसील के ग्राम रतनपुर में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग में आसाराम, मलखान सिंह, मुन्नालाल, सुरेंद्र, बच्चन लाल व देशराज के घर नष्ट हो गए। गृहस्थी का सामान भी जल गया। बबलू की दुधारू भैंस की मौत हो गई, एक पड़िया झुलस गई। सूचना पर दमकल ने आग बुझाई। नायब तहसीलदार ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।