भीलवाड़ा: रूपपुरा में चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
मांडल थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में हुई चोरी की एक गंभीर वारदात में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। रूपपुरा के ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी का मॉल बरामद किया जाए