अररिया चौकीदार संवर्ग में अनुकंपा के आधार पर चार अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
चौकीदार संवर्ग में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।जिलाधिकारी के त्वरित कार्रवाई के निर्देश पर निर्धारित सभी प्रक्रिया को पूरी करते हुए श्रीमती मनीषा कुमारी, श्रीमती अंजुम खातून, किशन कुमार पासवान एवं संजय मांझी को नियुक्ति पत्र दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में चौकीदार संवर्ग से संबंधित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की समीक्षा कर अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जांच तथा निर्धारित मानकों के आधार पर नियुक्ति की अनुशंसा की गई। इसी क्रम में आज चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर अभ्यर्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य प्रशाखा, अररिया उपस्थित थे।
Araria, Araria | Sep 1, 2026