बैतूल नगर: नांदा जोड़ पर नशे में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल, पैर में फ्रैक्चर
बैतूल-इंदौर फोरलेन के नांदा जोड़ पर सोमवार रात 12.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बताया जा रहा है कि , ग्राम देवठान में शादी समारोह से लौट रहे दो युवक बाइक से हीवरखेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक धनराज धुर्वे, उम्र 25 वर्ष, शराब के नशे में था और अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार बाइक सीधे फोरलेन के डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था