सीडी बालिका उच्च विद्यालय, झुमरी तिलैया में"नशे को ना, खेल को हाँ" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।
निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत ताईक्वांडो डे-बोर्डिंग सेंटर, सी.डी. बालिका उच्च विद्यालय, झुमरी तिलैया में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए अपने विचार चित्रों के जरिए व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली, शिक्षा एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।