खींवसर: आकला के निकट सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल
नागौर जिले के खींवसर के आकला के निकट गुरुवार को अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक आकला निवासी धन्नाराम को खींवसर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही खींवसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।