खींवसर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रहे बोरूंदा के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
नागौर जिले के खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा आज गुरूवार को बोरूंदा के दौरे पर रहे। इस दौरान बोरू़दा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं नवनिर्वाचित विधायक बनने के बाद पहली बार बोरूंदा पहुंचने पर स्थानीय लोगों व बोरूंदा ग्राम पंचायत द्वारा खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।