आरा: बामपाली बधार में करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 17, 2024 भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली बधार में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव निवासी स्व.बहादुर राम के 50 वर्षीय पुत्र घुगली राम है एवं वह पेशे से मजदूर थे।