आरा: बामपाली मोड़ के समीप दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत व दूसरा घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jul 17, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बामपाली मोड के समीप उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार पटना जिले के फुलवारी शरीफ निवासी भुवनेश्वर माझी के पुत्र विनोद माझी घायल हो गये घायल बाइक सवार को डायल 112 पुलिस ने आरा सदर अस्पताल में किराया भर्ती वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।