आरा: भैरव टोला गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवा किसान की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 17, 2024 भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भैरव टोला गांव में बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवा किसान मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के भैरव टोला गांव निवासी कामता महतो का 26 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार है एवं वह पेशे से किसान था।