डिंडौरी: सक्का अमरपुर सड़क मार्ग पर पेट्रोल का टैंकर फंसा यातायात हुआ बाधित, आमजन हुए परेशान
डिंडौरी जिले के सक्का अमरपुर सड़क मार्ग पर पेट्रोल का टैंकर फंस गया जिसके चलते यातायात बाधित हो गया और आमजन परेशान हुए । प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 10:00 बजे अचानक सड़क मार्ग पर पेट्रोल का टैंकर फंस गया जिसके कारण यातायात बाधित हो गया बड़े मुश्किल से हाइड्रा वाहन की मदद से पेट्रोल टैंकर को निकाला गया ।