खानपुर: खानपुर क्षेत्र के परवन बांध स्थल का जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता डी. आर. मीना ने किया निरीक्षण
खानपुर क्षेत्र के परवन बांध स्थल का जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता डी. आर. मीना ने आज गुरुवार को दोपहर 3:30 के लगभग निरीक्षण किया। उन्होंने परवन सिंचाई परियोजना बांध का निरीक्षण का निर्माण कार्यों में प्रगति का जायजा लिया साथ ही बांध के सभी 15 गेटों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बांध की गैलरी में नीचे उतरकर तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया ।