लखीसराय: पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध हालत में मौत, फॉरेंसिक जांच के लिए भागलपुर भेजा गया
पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई जिसकी सूचना पाते ही स्थानीय पिपरिया थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा मामला संदिग्ध देख फोरेंसिंक जांच हेतु महिला के शव को शुक्रवार कु दोपहर 12:45 पर भागलपुर भेजा गया।