चंडी मंदिर रोड पर युवक की हत्या से सनसनी, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चंडी मंदिर रोड पर गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, सारथी मोहल्ले में हुए विवाद के दौरान कोमल ढीमर और उसके साथी ने देव चौधरी उर्फ धन्ना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के सीने, पेट और दोनों पैरों की जांघों में गंभीर चोटें आईं।
घायल देव चौधरी को तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
पूछताछ में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लोहे के धारदार हथियार बरामद किए हैं। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक का�
Raipur, Raipur | Aug 29, 2026