कांके: एसएसपी कार्यालय में एडीजी ने उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले की समीक्षा की
Kanke, Ranchi | Apr 17, 2026 एसएसपी कार्यालय में एडीजी मनोज कौशिक ने उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले की समीक्षा की। गुरुवार देर रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि एडीजी मनोज कौशिक ने उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बैठक में अब तक की जांच प्रगति, साक्ष्य संकलन, अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता और गिरफ्तारी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।